Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी डॉ. राहुल राज के बेतिया जिला अंतर्गत नौतन, चनपटिया एवं लौरिया प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों के दौरे के दौरान शिक्षक समुदाय में व्यापक उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। उनके आगमन पर विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक साथियों एवं संघ पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ तिरहुत प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री श्यामा प्रसाद राव, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री नवल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष नजीबुल्लाह खान, जिला सचिव रामेश्वर सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, अमित पाठक, तारकेश्वर तिवारी एवं पाण्डेय सहित कई प्रमुख शिक्षक नेता उपस्थित रहे। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन अपने इस दौरे के क्रम में डॉ राहुल राज ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षक साथियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने शिक्षकों की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल का भरोसा दिलाया। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर उन्होंने शिक्षक समुदाय से समर्थन एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। दौरे के दौरान शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से सभी विद्यालयों में एक समान HRA लागू करने की आवश्यकता, शिक्षकों के लंबित प्रमोशन से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने, एरियर राशि के शीघ्र भुगतान को सुनिश्चित करने, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी नियुक्ति से संबंधित आवश्यक आदेश जारी करने जैसे विषय शामिल रहे। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी डॉ राहुल राज ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हर स्तर पर निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। इस दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षक समुदाय में एकजुटता, विश्वास एवं सकारात्मक बदलाव की उम्मीद स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी डॉ. राहुल राज के बेतिया जिला अंतर्गत नौतन, चनपटिया एवं लौरिया प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों के दौरे के दौरान शिक्षक समुदाय में व्यापक उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। उनके आगमन पर विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक साथियों एवं संघ पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनके साथ तिरहुत प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री श्यामा प्रसाद राव, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री नवल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष नजीबुल्लाह खान, जिला सचिव रामेश्वर सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, अमित पाठक, तारकेश्वर तिवारी एवं पाण्डेय सहित कई प्रमुख शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
अपने इस दौरे के क्रम में डॉ राहुल राज ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षक साथियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने शिक्षकों की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल का भरोसा दिलाया।
आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर उन्होंने शिक्षक समुदाय से समर्थन एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। दौरे के दौरान शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से सभी विद्यालयों में एक समान HRA लागू करने की आवश्यकता, शिक्षकों के लंबित प्रमोशन से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने, एरियर राशि के शीघ्र भुगतान को सुनिश्चित करने, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी नियुक्ति से संबंधित आवश्यक आदेश जारी करने जैसे विषय शामिल रहे।
डॉ राहुल राज ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हर स्तर पर निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। इस दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षक समुदाय में एकजुटता, विश्वास एवं सकारात्मक बदलाव की उम्मीद स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।