Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर शनिवार को विधायक छोटी कुमारी ने नगर आयुक्त रणजीत कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में संचालित योजनाओं में अनियमितता एवं गुणवत्ता में कमी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक छोटी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर आयुक्त से सभी योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी एजेंसियों एवं संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी इस पर नगर आयुक्त रणजीत कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर शनिवार को विधायक छोटी कुमारी ने नगर आयुक्त रणजीत कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में संचालित योजनाओं में अनियमितता एवं गुणवत्ता में कमी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विधायक छोटी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर आयुक्त से सभी योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी एजेंसियों एवं संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस पर नगर आयुक्त रणजीत कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।