Breaking News

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच दो सप्ताह तक सीजफायर का ऐलान होने के बाद ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। लेकिन, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा खरीदारी होती हुई नजर आ रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में जारी जंग में अगले दो सप्ताह तक के लिए सीजफायर का ऐलान होने के पहले अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। इस दबाव की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 6,616.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत नैस्डेक ने 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 21,990.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि सीजफायर का ऐलान होने के बाद आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में जोरदार तेजी आ गई। फिलहाल यह सूचकांक 1,082.12 अंक यानी 2.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47,666.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सीजफायर का ऐलान होने के पहले पिछले सत्र के दौरान यूरोपीय बाजार भी दबाव में कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,348.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,908.74 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 246.49 अंक यानी 1.08 प्रतिशत टूट कर 22,921.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच सीजफायर का ऐलान होने के कारण एशियाई बाजार में आज जबरदस्त जोश बना हुआ है। एशिया के सभी नौ बाजार के सूचकांक जोरदार उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 841.50 अंक यानी 3.64 प्रतिशत उछल कर 23,979 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 767.47 अंक यानी 2.97 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 25,884 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 387.03 अंक यानी 7.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,881.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,852.44 अंक यानी 5.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,282 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,361.47 अंक यानी 4.10 प्रतिशत उछल कर 34,591.29 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 195.16 अंक यानी 2.80 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,166.19 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,964.72 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,484.82 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,992.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें