Breaking News

AIMRA छपरा की नई कार्यकारिणी गठित, अमित कुमार अध्यक्ष, राहुल सिंह बनें महासचिव

2 Min Read

Chhapra: ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एआईएमआरए) छपरा इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में जिले के प्रमुख मोबाइल रिटेलर्स ने भाग लिया और मोबाइल कारोबार से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों, व्यापारिक मार्जिन, बाजार नीतियों तथा रिटेल कारोबारियों की जमीनी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य मोबाइल रिटेलर्स के हितों की रक्षा के साथ ब्रांड, वितरक और खुदरा विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं पारदर्शी व्यापारिक व्यवस्था स्थापित करना रहा। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन किसी के विरोध में नहीं, बल्कि सभी पक्षों के बीच आपसी समझ, सम्मान और बेहतर तालमेल के लिए कार्य करेगा।

इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें अमित कुमार को अध्यक्ष तथा राहुल सिंह को महासचिव बनाया गया। वहीं विनय सिंह और मनोज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

DOON
विज्ञापन

कंचन कुमार, पांडे जी, मनीष राज और धर्मेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। अमन गुप्ता को संयुक्त सचिव तथा अनिकेत कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कोर कमेटी के प्रमुख सदस्यों में हॉसीम, कन्हैया, वैभव, मंटू प्रसाद, राजू कुमार शर्मा, शाहिद, शाहबाज, बिट्टू कुमार, रवि रंजन एवं विकेट चौरसिया को शामिल किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में छपरा के मोबाइल कारोबारियों के हितों एवं सुरक्षा को लेकर ठोस रणनीति बनाने पर सहमति बनी। सदस्यों ने कहा कि खुदरा कारोबार को सुगम बनाने तथा व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक में यह संदेश भी दिया गया कि मजबूत रिटेलर, मजबूत वितरक और मजबूत ब्रांड के समन्वय से ही मोबाइल व्यापार को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाया जा सकता है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें