मुजफ्फरपुर, 18 मार्च (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित असिया गांव मंगलवार की देर रात को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हो गई। इस हिंसा में गोली लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध के मामले में पास्को कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसी आदेश के पालन में गायघाट पुलिस की टीम असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस छापेमारी करने गई थी, लेकिन टीम पर जानलेवा हमला किया गया। उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में गायघाट थानेदार और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के दौरान बचाव में हवाई फायरिंग की भी बात सामने आई है। एसएसपी के अनुसार, ग्रामीणों की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति जगतवीर राय (60 वर्ष) को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार घटना के बाद असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और डीएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को ब’म से उड़ाने की धम’की, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुजफ्फरपुर, 18 मार्च (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित असिया गांव मंगलवार की देर रात को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हो गई। इस हिंसा में गोली लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध के मामले में पास्को कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसी आदेश के पालन में गायघाट पुलिस की टीम असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस छापेमारी करने गई थी, लेकिन टीम पर जानलेवा हमला किया गया। उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में गायघाट थानेदार और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के दौरान बचाव में हवाई फायरिंग की भी बात सामने आई है। एसएसपी के अनुसार, ग्रामीणों की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति जगतवीर राय (60 वर्ष) को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और डीएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।