Breaking News

इज़राइल-ईरान संघर्षः केंद्र सरकार ने टीवी न्यूज़ चैनलों की टीआरपी पर 4 हफ्ते की रोक लगाई

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान टीवी न्यूज़ चैनल द्वारा अनावश्यक सनसनीखेज और अनुमानित सामग्री प्रसारित करने के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने न्यूज चैनल के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को निर्देश जारी कर कहा कि इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान कुछ टीवी न्यूज़ चैनल अनावश्यक सनसनीखेज और भय पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भय पैदा हो सकता है, विशेष रूप से उन लोगों में जिनके प्रभावित क्षेत्रों में दोस्त और परिवार रह रहे हैं। ऐसे में जनहित में बीएआरसी चार हफ्ते तक न्यूज चैनल की टीआरपी रेटिंग जारी नहीं करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति-निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) एक पंजीकृत एजेंसी है जो न्यूज चैनलों की हर हफ्ते देखने वालों की संख्या के आधार पर रेटिंग जारी करती है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें