Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस केंद्र, सारण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों के लिए आर्म्स खोल-जोड़ (Assembly & Disassembly) संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण ट्रैफिक डीएसपी महोदय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणरत सिपाहियों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, रख-रखाव, तकनीकी विशेषताओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सिपाहियों से आर्म्स को खोलने एवं जोड़ने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे फील्ड ड्यूटी के दौरान दक्षतापूर्वक कार्य कर सकें। Crime | अमनौर में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल, पीएमसीएच रेफर कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए सिपाहियों को अनुशासन, सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विहिप की जिला इकाई की बैठक, सामाजिक समरसता पर दिया जोर इस प्रकार का प्रशिक्षण पुलिस बल की कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने तथा ड्यूटी के दौरान हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सारण पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण हेतु सतत् प्रतिबद्ध है। सात फेरों के वचन तार-तार: शादी के 28 साल बाद शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस केंद्र, सारण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों के लिए आर्म्स खोल-जोड़ (Assembly & Disassembly) संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1 / 2
विज्ञापन
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण ट्रैफिक डीएसपी महोदय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणरत सिपाहियों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, रख-रखाव, तकनीकी विशेषताओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सिपाहियों से आर्म्स को खोलने एवं जोड़ने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे फील्ड ड्यूटी के दौरान दक्षतापूर्वक कार्य कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए सिपाहियों को अनुशासन, सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस प्रकार का प्रशिक्षण पुलिस बल की कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने तथा ड्यूटी के दौरान हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सारण पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण हेतु सतत् प्रतिबद्ध है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ