Chhapra: इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 के सुचारु, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस क्रम में राम जयपाल कॉलेज, गर्ल्स स्कूल, ब्रजकिशोर किंडर गार्डेन स्कूल, गुरुकुल क्लासेस सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं कदाचार निरोधक उपायों की समीक्षा की। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षार्थियों को भयमुक्त वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 के सुचारु, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
इस क्रम में राम जयपाल कॉलेज, गर्ल्स स्कूल, ब्रजकिशोर किंडर गार्डेन स्कूल, गुरुकुल क्लासेस सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं कदाचार निरोधक उपायों की समीक्षा की। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षार्थियों को भयमुक्त वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।