– नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से नवाजा गया है। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक वीरता (पांच मरणोपरांत), छह नौ सेना पदक (वीरता) और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा पर 41 साल बाद जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले सोवियत रूस के सोयुज अंतरिक्ष यान पर 1984 में राकेश शर्मा को भेजा गया था। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने स्पेसक्राफ्ट से भेजे पहले संदेश में कहा था, ‘नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की सवारी थी। मेरे साथ मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है।’ भारत के लिए यह क्षण 41 साल बाद आया है, जब स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा ने पहली बार हमारे तिरंगे को अंतरिक्ष में ले जाकर संदेश भेजा था, ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा।’ कीर्ति चक्र ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव 1. मेजर अर्शदीप सिंह, आर्म्ड, 1 असम राइफल 2. नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, 2 पैरा (एसएफ) 3. ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, फ्लाइंग (पायलट) भारतीय सेना शौर्य चक्र इतिहास के पन्नों में 10 जून : जब कपिल देव की टीम ने लॉर्ड्स में रचा था इतिहास 1. लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 21 पैरा (एसएफ) 2. मेजर अंशुल बाल्टू, JAK LI, 32 असम राइफल 3. मेजर शिवकांत यादव, 5 पैरा (एसएफ) 4. मेजर विवेक, मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, 42 आरआर 5. मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह, 11 पैरा (एसएफ) 6. कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर, 6 पैरा (एसएफ)7. सूबेदार पी एच मोसेस, 1 असम राइफल 8. बलदेव चंद, आर्म्ड, 4 आरआर (मरणोपरांत) 9. राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई, 3 असम राइफल 10. राइफलमैन धुर्बा ज्योति दत्ता, 33 असम राइफल आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी 11. लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के भारतीय नौसेना शौर्य चक्र 1. लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए बार टू सेना मेडल (वीरता) 1. सत्यपाल सिंह, एसएम, 6 राजपूत
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
–
1 / 4
विज्ञापन
नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से नवाजा गया है। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक वीरता (पांच मरणोपरांत), छह नौ सेना पदक (वीरता) और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा पर 41 साल बाद जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले सोवियत रूस के सोयुज अंतरिक्ष यान पर 1984 में राकेश शर्मा को भेजा गया था। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने स्पेसक्राफ्ट से भेजे पहले संदेश में कहा था, ‘नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की सवारी थी। मेरे साथ मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है।’ भारत के लिए यह क्षण 41 साल बाद आया है, जब स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा ने पहली बार हमारे तिरंगे को अंतरिक्ष में ले जाकर संदेश भेजा था, ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा।’
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।