– कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किया देश में शक्ति की सप्तधारा का आह्वान नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। ऐतिहासिक विरासत लाल किले से आज देश की आजादी का 80वां जश्न मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाकर 150 वर्ष पुरानी विरासत को याद किया गया। भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले की प्राचीर पर पुष्प वर्षा की। इनमें से एक हेलीकॉप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज, जबकि दूसरे ने ‘वंदे मातरम’ अंकित ध्वज लेकर उड़ान भरी। हेलीकॉप्टरों की कमान विंग कमांडर रजत और स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय ने संभाली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने लाल किला प्रांगण में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके बाद रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का परिचय प्रधानमंत्री से कराया। इसके पश्चात दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले गए, जहां पर तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने प्रधानमंत्री को ‘जनरल सैल्यूट’ दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया। इस टुकड़ी में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस में से प्रत्येक के एक अधिकारी और 24 जवान शामिल रहे। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’ इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारतीय सेना को समन्वयक सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह ने संभाली। सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर आदित्य शर्मा, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार ने किया। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विनीत कुमार ने संभाली। ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर गए, जहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले गए। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता की। ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली। गन पोजीशन ऑफिसर की जिम्मेदारी नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष सरकार ने निभाई। नेशनल फ्लैग गार्ड में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 32-32 जवान शामिल रहे। श्री मोती सिंह जोगेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तो इसी इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड ने ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी। इस संयुक्त गार्ड की कमान मेजर लोकेंद्र सिंह शेखावत ने संभाली। नेशनल फ्लैग गार्ड में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर विकास यादव, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर अभिलाष और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर उमेश जी ने किया। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विकास मीणा ने संभाली। तिरंगा फहराए जाने के बाद उसे ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी गई। इस दौरान सेना के बैंड ने ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाई। सेना के बैंड का संचालन सूबेदार ईश्वर सिंह ने किया, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक के जवान शामिल रहे। लाल किले पर मौजूद लोगों ने साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और फिर उसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
1 / 2
विज्ञापन
– कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता की
नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। ऐतिहासिक विरासत लाल किले से आज देश की आजादी का 80वां जश्न मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाकर 150 वर्ष पुरानी विरासत को याद किया गया। भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले की प्राचीर पर पुष्प वर्षा की। इनमें से एक हेलीकॉप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज, जबकि दूसरे ने ‘वंदे मातरम’ अंकित ध्वज लेकर उड़ान भरी। हेलीकॉप्टरों की कमान विंग कमांडर रजत और स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय ने संभाली।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने लाल किला प्रांगण में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके बाद रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का परिचय प्रधानमंत्री से कराया। इसके पश्चात दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले गए, जहां पर तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने प्रधानमंत्री को ‘जनरल सैल्यूट’ दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया। इस टुकड़ी में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस में से प्रत्येक के एक अधिकारी और 24 जवान शामिल रहे।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारतीय सेना को समन्वयक सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह ने संभाली। सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर आदित्य शर्मा, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार ने किया। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विनीत कुमार ने संभाली। ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर गए, जहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले गए। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता की। ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली। गन पोजीशन ऑफिसर की जिम्मेदारी नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष सरकार ने निभाई। नेशनल फ्लैग गार्ड में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 32-32 जवान शामिल रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तो इसी इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड ने ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी। इस संयुक्त गार्ड की कमान मेजर लोकेंद्र सिंह शेखावत ने संभाली। नेशनल फ्लैग गार्ड में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर विकास यादव, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर अभिलाष और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर उमेश जी ने किया। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विकास मीणा ने संभाली। तिरंगा फहराए जाने के बाद उसे ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी गई।
इस दौरान सेना के बैंड ने ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाई। सेना के बैंड का संचालन सूबेदार ईश्वर सिंह ने किया, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक के जवान शामिल रहे। लाल किले पर मौजूद लोगों ने साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और फिर उसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।