पटना, 23 जनवरी (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार तेजी से उद्योग हब के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में देश की सबसे बेहतरीन औद्योगिक नीति लागू है, जिसके कारण उद्योगपति यहां निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर जमीन की मांग कर रहे हैं। बिहार का उद्योग समृद्ध हो रहा है। सम्राट चौधरी शुक्रवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां अहियापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बीस वर्षों के प्रगतिशील कार्यकाल में बिहार ने न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक का सफर तय किया है। यह बदलाव योजनाबद्ध विकास, मजबूत नेतृत्व और जनता से सीधे संवाद का परिणाम है। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में इसी वर्ष एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू है लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से रनवे निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां मेट्रो निर्माण को लेकर भी काम किया जा रहा है। पटना-पूर्णिया और हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से मुजफ्फरपुर से कोलकाता की दूरी मात्र सात से आठ घंटे में तय की जा सकेगी। गंडक नदी पर मुशहरी से समस्तीपुर तक सड़क को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। समृद्धि यात्रा के माध्यम से बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लगभग पचास लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। अब उद्योगों के विकास और युवाओं को कौशल युक्त बनाकर सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 23 जनवरी (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार तेजी से उद्योग हब के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में देश की सबसे बेहतरीन औद्योगिक नीति लागू है, जिसके कारण उद्योगपति यहां निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर जमीन की मांग कर रहे हैं। बिहार का उद्योग समृद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी शुक्रवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां अहियापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बीस वर्षों के प्रगतिशील कार्यकाल में बिहार ने न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक का सफर तय किया है। यह बदलाव योजनाबद्ध विकास, मजबूत नेतृत्व और जनता से सीधे संवाद का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में इसी वर्ष एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू है लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से रनवे निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां मेट्रो निर्माण को लेकर भी काम किया जा रहा है। पटना-पूर्णिया और हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से मुजफ्फरपुर से कोलकाता की दूरी मात्र सात से आठ घंटे में तय की जा सकेगी। गंडक नदी पर मुशहरी से समस्तीपुर तक सड़क को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। समृद्धि यात्रा के माध्यम से बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लगभग पचास लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। अब उद्योगों के विकास और युवाओं को कौशल युक्त बनाकर सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।