Breaking News

#Bihar | संविदा चिकित्सकों के मानदेय में वृद्धि, एक सितंबर से प्रभावी

2 Min Read

पटना, 08 सितंबर (हि.स.)। बिहार सरकार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के मानदेय में वृद्धि की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर संशोधित मानदेय की नई दरें निर्धारित की हैं। बढ़ा हुआ मानदेय एक सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

विभागीय आदेश के अनुसार, संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक का मानदेय 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.07 लाख रुपये प्रतिमाह, सह-प्राध्यापक का 1.35 लाख से बढ़ाकर 1.55 लाख रुपये और सहायक प्राध्यापक का 1.10 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह किया गया है।

इसी तरह सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर का मानदेय बढ़ाकर 1.15 लाख रुपये तथा जूनियर रेजिडेंट का 65 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

DOON
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आदेश में कहा गया है कि पुनरीक्षित मानदेय एक सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। प्रस्ताव पर प्राधिकृत समिति की अनुशंसा और सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है। संशोधित दरों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित चिकित्सा संस्थानों को जारी कर दिए गए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से चिकित्सकों को प्रोत्साहन मिलेगा और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में विशेषज्ञ एवं योग्य मानव संसाधन की उपलब्धता को और मजबूती मिलेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें