Breaking News

कोसी बराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, तटवर्ती इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सुपौल, 11 जुलाई (हि.स.)। नेपाल के तराई क्षेत्र और कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है। शनिवार शाम को कोसी बराज से 1.25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम छह बजे कोसी बराज से कुल 1,25,690 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। इसमें डाउनस्ट्रीम की ओर 1,23,090 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वेस्टर्न कोसी मेन कैनाल में 2,600 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया। ईस्टर्न कोसी मेन कैनाल में इस समय पानी का बहाव शून्य रहा।

RC Jewellers
विज्ञापन

कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार नेपाल के बराह क्षेत्र में शाम छह बजे फॉलिंग डिस्चार्ज 83,750 क्यूसेक दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोसी बराज तथा तटबंधों की सुरक्षा की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर अभियंताओं और कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रशासन ने कोसी नदी के तटवर्ती गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग ने बताया कि कोसी नदी की प्रवृत्ति को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग तटबंधों की सुरक्षा, जलस्तर की नियमित निगरानी और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें