पटना, 15 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड 04 में गरीबी से तंग आकर एक पिता ने अपने तीन बेटियों के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी । वही दो मासूम बेटों को भी मारने की कोशिश की गई लेकिन दोनों मासूम बच्चे बच गए। पुलिस के मुताबिक नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार के निवासी अमरनाथ राम जो मजदूरी करते थे । घर में अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। साल भर पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अमरनाथ राम ने अपने तीन बेटी अनुराधा, शिवानी और राधिका के साथ घर मे फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। वहीं दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज को भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बच गये। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात मृतक के चाचा सीताराम राम ने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे एक बच्चा आकर बोला कि पापा सबको फांसी पर झूला दिए अपने झूल गए। देखने गए तो चार लोग जिसमें मेरा भतीजा अपने तीन बच्चियों के साथ फंदे से झूल कर जान दे दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ काम नहीं करता था जैसे तैसे घर चल रहा था। डीलर के यहां से राशन पानी आता था उसी से उसका परिवार चलता था। बीते वर्ष होली के समय पत्नी भी मर गई थी। अपने तीन बेटी और दो बेटे के साथ रह रहा था। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने भी कहा कि लेबर मजदूरी का काम करता था और घर में रहता था। लगातार काम नहीं करता था। अचानक इतना बड़ा फैसला समझ में नहीं आया कि आखिर कैसे मर गया। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री आपको बता दे कि मृतक के परिवार में अब सिर्फ मासूम दो बेटे बचे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सकरा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 15 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड 04 में गरीबी से तंग आकर एक पिता ने अपने तीन बेटियों के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी । वही दो मासूम बेटों को भी मारने की कोशिश की गई लेकिन दोनों मासूम बच्चे बच गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार के निवासी अमरनाथ राम जो मजदूरी करते थे । घर में अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। साल भर पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अमरनाथ राम ने अपने तीन बेटी अनुराधा, शिवानी और राधिका के साथ घर मे फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। वहीं दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज को भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बच गये।
मृतक के चाचा सीताराम राम ने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे एक बच्चा आकर बोला कि पापा सबको फांसी पर झूला दिए अपने झूल गए। देखने गए तो चार लोग जिसमें मेरा भतीजा अपने तीन बच्चियों के साथ फंदे से झूल कर जान दे दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ काम नहीं करता था जैसे तैसे घर चल रहा था। डीलर के यहां से राशन पानी आता था उसी से उसका परिवार चलता था। बीते वर्ष होली के समय पत्नी भी मर गई थी। अपने तीन बेटी और दो बेटे के साथ रह रहा था।
पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने भी कहा कि लेबर मजदूरी का काम करता था और घर में रहता था। लगातार काम नहीं करता था। अचानक इतना बड़ा फैसला समझ में नहीं आया कि आखिर कैसे मर गया।
आपको बता दे कि मृतक के परिवार में अब सिर्फ मासूम दो बेटे बचे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सकरा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।