पटना, 11 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में दाे-तीन दिनाें से माैसम सुबह शाम सामान्य रहने के बाद शनिवार से इसमें बदलाव महसूस किया जा रहा है।आज सुबह छह बजे से ही धूप तेज रही, जाे दाेपहर हाेते हाेते गर्म हवा और धूल के साथ लू में परिवर्तित हाे गयी। इस बीच माैसम विभाग ने गर्मी में वृद्धि हाेने की संभावना जतायी है। माैसम विभाग ने राज्य में 11 अप्रैल यानि आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, जिससे साफ है कि मौसम शुष्क रहेगा और धूप तेज होगी। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई शहरों में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन दिन में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर बिहार के दक्षिणी और मध्य जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, खेतों में काम करने वाले किसानों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस लोगों काे सतर्क रहने की सलाह डॉक्टरों ने भी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 11 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में दाे-तीन दिनाें से माैसम सुबह शाम सामान्य रहने के बाद शनिवार से इसमें बदलाव महसूस किया जा रहा है।आज सुबह छह बजे से ही धूप तेज रही, जाे दाेपहर हाेते हाेते गर्म हवा और धूल के साथ लू में परिवर्तित हाे गयी।
इस बीच माैसम विभाग ने गर्मी में वृद्धि हाेने की संभावना जतायी है।
माैसम विभाग ने राज्य में 11 अप्रैल यानि आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, जिससे साफ है कि मौसम शुष्क रहेगा और धूप तेज होगी। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई शहरों में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन दिन में गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर बिहार के दक्षिणी और मध्य जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, खेतों में काम करने वाले किसानों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
डॉक्टरों ने भी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ