Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत सारण तटबंध के 40वें किमी से 80वें किमी तक डबल लेन पथ निर्माण परियोजना का रेवाघाट से लेकर बाघाकोल पंचायत तक अवस्थित तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी को उक्त तटबंध पर डबल लेन पथ के तहत आनेवाले सभी पेड़ों के नियमानुसार निष्पादन हेतु अविलंब प्रतिवेदन/प्राक्कलन तैयार कर कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही उक्त डबल लेन पथ के तहत आनेवाले कुल 1136 विद्युत पोलों को हटाने हेतु कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, छपरा पूर्वी/पश्चिमी को अविलंब प्राक्कलन तैयार कर कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। छपरा की रेल समस्याओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा पत्र, कई अहम मांगें उठाईं निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र उक्त तटबंध के डबल लेन पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी, मकेर, थानाध्यक्ष, मकेर तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, सारण अपने सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता के साथ उपस्थित रहे। विधायक छोटी कुमारी ने रेलमंत्री को सौंपा ज्ञापन, छपरा-पटना ट्रेन समेत की कई मांग रेल मंत्री ने छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन लाने की घोषणा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत सारण तटबंध के 40वें किमी से 80वें किमी तक डबल लेन पथ निर्माण परियोजना का रेवाघाट से लेकर बाघाकोल पंचायत तक अवस्थित तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी को उक्त तटबंध पर डबल लेन पथ के तहत आनेवाले सभी पेड़ों के नियमानुसार निष्पादन हेतु अविलंब प्रतिवेदन/प्राक्कलन तैयार कर कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही उक्त डबल लेन पथ के तहत आनेवाले कुल 1136 विद्युत पोलों को हटाने हेतु कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, छपरा पूर्वी/पश्चिमी को अविलंब प्राक्कलन तैयार कर कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र उक्त तटबंध के डबल लेन पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी, मकेर, थानाध्यक्ष, मकेर तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, सारण अपने सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता के साथ उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।