Breaking News

सचिव-प्रधान सचिव के स्तर के अधिकारियों का स्थानांतण सेंथिल कुमार को एससी- सहकारिता विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 08 दिसंबर (हि.स.)। नीतीश सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 13 जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। जबकि दूसरी सूची में कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव लेवल के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार को अब बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह अगले आदेश तक सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जांच आयुक्त, खान आयुक्त, खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव सरवनन एम को ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है। इन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है ।जबकि पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार और पुटकलकट्टी को स्थानांतरित करते हुए नगर विकास विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है । यह मेट्रो के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें