Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
Share
2 Min Read
SHARE
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में जानकारी देते हुये पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़नेवाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके प्रथम खण्ड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी पहुँचा जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जायेगा और कम समय में लोग बेतिया पहुँच सकेंगे। इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आयेगी। संस्कार भारती के सुर वंदन कार्यक्रम में सुर, ताल और काव्य की बही सरिता निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, सारण जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सारण जिला के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं एन०एच०ए०आई० के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामजयपाल कॉलेज में योग शिविर आयोजित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हैं डॉ. राहुल राज, शिक्षक संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में जानकारी देते हुये पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़नेवाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके प्रथम खण्ड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी पहुँचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जायेगा और कम समय में लोग बेतिया पहुँच सकेंगे। इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आयेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, सारण जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सारण जिला के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं एन०एच०ए०आई० के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com.
With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.