Chhapra: मौलाना मज़हरुल हक की 159वीं जयंती के अवसर पर शहर के मज़हरुलहक चौक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, जदयू अध्यक्ष बैधनाथ नाथ प्रसाद विकल समेत गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार विधान पार्षद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने कहा कि वे गांधी जी के सहपाठी थें। उन्होंने अपनी जमीन दान देकर सदाकत आश्रम बनवाया। उन्होंने न केवल देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की एक ऐसी मिसाल पेश की जो आज के दौर में भी प्रासंगिक है। विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि राजेन्द्र बाबू के कहने पर शिवाजी राव आयदे ने एकता भवन बनवाया। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर निर्मित एकता भवन को जल्द शुरू करने के लिए सदन में भी आवाज उठायेंगे। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी माटी के इस लाल को नमन किया। इसके साथ ही एकता भवन में स्थिति यनकी प्रतिमा पर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: मौलाना मज़हरुल हक की 159वीं जयंती के अवसर पर शहर के मज़हरुलहक चौक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, जदयू अध्यक्ष बैधनाथ नाथ प्रसाद विकल समेत गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस अवसर पर बिहार विधान पार्षद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने कहा कि वे गांधी जी के सहपाठी थें। उन्होंने अपनी जमीन दान देकर सदाकत आश्रम बनवाया। उन्होंने न केवल देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की एक ऐसी मिसाल पेश की जो आज के दौर में भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि राजेन्द्र बाबू के कहने पर शिवाजी राव आयदे ने एकता भवन बनवाया। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर निर्मित एकता भवन को जल्द शुरू करने के लिए सदन में भी आवाज उठायेंगे।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी माटी के इस लाल को नमन किया।
1 / 2
विज्ञापन
इसके साथ ही एकता भवन में स्थिति यनकी प्रतिमा पर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।