Breaking News

संजय सरावगी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 18 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दरभंगा नगर सीट से 6 बार के विधायक संजय सरावगी ने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार गुरुवार दोपहर ग्रहण कर लिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में दिलीप जायसवाल ने उन्हें कुर्सी सौंपी। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

SHARDA
विज्ञापन

इस मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

संजय सरावगी संगठन के संस्कार से तपे और पार्टी के सरोकार से जुड़े प्रतिबद्ध कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि संजय सरावगी के कुशल, ऊर्जावान और अनुभवी नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा, विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा तथा जनता के विश्वास और अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शीर्षस्थ नेतृत्व सहित प्रदेश के नेतृत्वों को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। भारतीय जनता पार्टी, बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को प्रदेश कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण के अवसर पर शामिल हुआ और अध्यक्ष को यशस्वी तथा सफलतम कार्यकाल की हृदयपूर्वक बधाई दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में निश्चित ही संजय सरावगी का कार्यकाल राष्ट्रनिर्माण की दिशा में भाजपा के लिए स्वर्णिम समय सिद्ध होगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें