Breaking News

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने विभागीय कार्यप्रणाली का किया निरीक्षण

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 24 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने सोमवार को कार्यालय प्रारम्भ होने के उपरांत विभाग के सभी प्रशाखाओं का निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मंत्री के इस निरीक्षण का उद्देश्य विभागीय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना, समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था।

SHARDA
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सबसे पहले संबंधित शाखाओं में पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आएं तथा सौंपे गए कार्यों को निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करें।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि विभाग की दक्षता सीधे पंचायत स्तर तक पहुंचने वाली योजनाओं और सेवाओं को प्रभावित करती है, इसलिए कार्यालयी अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया

मंत्री दीपक प्रकाश ने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण करते हुए कर्मचारियों से सीधे बातचीत भी की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण, स्पष्ट दिशानिर्देश और सहयोगपूर्ण तंत्र से ही सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक समय पर पहुंच सकता है।

निरीक्षण के अंत में मंत्री ने पुनः सभी कर्मचारियों को दक्षता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपील की तथा विभागीय कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के लिए सतत समीक्षा की बात कही।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें