Breaking News

पटना में ब्रिटेन के एआई मंत्री कनिष्क नारायण ने संजय झा से की मुलाकात, बिहार की तकनीकी प्रगति पर की चर्चा

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 21 फरवरी (हि.स.)। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मंत्री कनिष्क नारायण ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बिहार में तकनीकी विकास, युवाओं की भूमिका और एआई के संभावित उपयोग पर चर्चा हुई।

SHARDA
विज्ञापन

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि आज दुनिया तेजी से वैश्विक हो रही है और बिहार भी तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा पीढ़ी में अपार क्षमता है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का मजबूत आधार तैयार हुआ है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एआई तकनीक का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि और सेवा क्षेत्रों में किया जा सकता है। बिहार कृषि प्रधान राज्य है और एआई के माध्यम से कृषि उत्पादन और सेवाओं में सुधार संभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बिहार तकनीक और विकास के क्षेत्र में अन्य राज्यों के बराबर खड़ा होगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस मौके पर कनिष्क नारायण ने 20 से अधिक वर्षों बाद बिहार लौटने पर खुशी जताई और राज्य में हुए बदलाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बिहार में हुआ और लंबे समय बाद लौटकर राज्य की प्रगति देखना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जैसे ब्रिटेन में एआई के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, उसी तरह बिहार भी तकनीकी भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि कनिष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था और वे बचपन में अपने परिवार के साथ ब्रिटेन चले गए थे। वर्तमान में वे यूनाइटेड किंगडम के एआई मंत्री हैं और करीब 23 वर्षों बाद बिहार लौटे हैं। इस दौरान वे अपने गृह जिले मुजफ्फरपुर भी जाएंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें