Breaking News

सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सीवान, 04 मई (हि.स.)। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर एक साथ दबिश दी। सीवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक सघन तलाशी ली गई।

SHARDA
विज्ञापन

छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सीवान के भूमाफिया अब शहर छोड़ दें, क्योंकि पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। उन्होंने बताया कि महादेवा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की जमीन रंगदारी के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया था।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस जांच के दौरान विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं। डीआईजी के मुताबिक, पुलिस को इस केस में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर न्यायालय से छापेमारी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया, लेकिन स्पष्ट किया कि आगे कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, गौरी कुमारी समेत कई थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में सशस्त्र जवान शामिल रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें