सीवान, 11 अप्रैल (हि.स.)। सीवान में न्याय की गुहार अनसुनी रहने पर एक युवक ने शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने आत्महत्या की धमकी दे डाली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़ा युवक सैफ अली उर्फ लालू है, जो मोहिद्दीनपुर निवासी असलम अली का पुत्र बताया जाता है। युवक की मांग थी कि जब तक जिलाधिकारी और एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, वह नीचे नहीं उतरेगा। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था और प्रशासन उसे सुरक्षित उतारने में जुटा हुआ था। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित बताया जाता है कि करीब आठ महीने पहले 31 जुलाई 2025 को सैफ अली के छोटे भाई फैज अली उर्फ बिहारी को एक चोरी के मामले में जमानत टूटने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परिजनों के अनुसार, गिरफ्तारी के महज 48 घंटे के भीतर 2 अगस्त को उसकी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन परिजन लगातार इसे संदिग्ध मौत करार देते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजन का आरोप है कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है और मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे निराश होकर सैफ अली ने यह कदम उठाया।फिलहाल मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है और पुलिस-प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 11 अप्रैल (हि.स.)। सीवान में न्याय की गुहार अनसुनी रहने पर एक युवक ने शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने आत्महत्या की धमकी दे डाली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक सैफ अली उर्फ लालू है, जो मोहिद्दीनपुर निवासी असलम अली का पुत्र बताया जाता है। युवक की मांग थी कि जब तक जिलाधिकारी और एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, वह नीचे नहीं उतरेगा।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था और प्रशासन उसे सुरक्षित उतारने में जुटा हुआ था।
बताया जाता है कि करीब आठ महीने पहले 31 जुलाई 2025 को सैफ अली के छोटे भाई फैज अली उर्फ बिहारी को एक चोरी के मामले में जमानत टूटने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परिजनों के अनुसार, गिरफ्तारी के महज 48 घंटे के भीतर 2 अगस्त को उसकी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन परिजन लगातार इसे संदिग्ध मौत करार देते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
परिजन का आरोप है कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है और मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे निराश होकर सैफ अली ने यह कदम उठाया।फिलहाल मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है और पुलिस-प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ