Chhapra/Gopalganj: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने विभिन्न विद्यालयों का व्यापक दौरा कर शिक्षकों एवं प्राचार्यों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं, सेवा शर्तों, वेतन विसंगतियों तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र एवं स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रत्येक न्यायसंगत लड़ाई में वे सड़क से सदन और आवश्यकता पड़ने पर सदन से न्यायालय तक उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार से सटे उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के शिक्षकों का वेतन आज बिहार के शिक्षकों की तुलना में अधिक है, जबकि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के शिक्षक बिहार को आदर्श मानते थे। उन्होंने इसे चिंताजनक स्थिति बताते हुए इसके कारणों पर गंभीर मंथन की आवश्यकता बताई। मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने सांसदों से की सार्थक चर्चा की अपील डॉ. राहुल राज ने कहा कि वर्ष 1980 में शिक्षकों का सरकारीकरण हुआ था, जबकि वर्ष 2006 में नियोजन व्यवस्था लागू की गई। उन्होंने प्रश्न उठाया कि उस समय शिक्षकों के हितों की प्रभावी पैरवी क्यों नहीं की गई और ऐसा व्यापक आंदोलन क्यों नहीं खड़ा हो सका जिससे शिक्षकों के अधिकार सुरक्षित रह पाते। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में शिक्षक संगठनों के सशक्त संघर्ष के कारण सरकारों को शिक्षकों के पक्ष में निर्णय लेने पड़े हैं। शिक्षक नेता नवनीत मिश्रा ने कहा कि पहले की तरह आज भी कुछ लोग बड़े-बड़े वादे कर शिक्षकों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को यह अवश्य पूछना चाहिए कि नियोजन व्यवस्था लागू होने के समय उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कौन सामने आया था। उन्होंने दावा किया कि डॉ. राहुल राज बिना किसी पद पर रहते हुए भी सड़क से लेकर न्यायालय तक शिक्षकों के साथ खड़े रहे हैं। संसद का मानसून सत्र आज से वहीं, योगेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त किया है। इससे जुड़े कानूनी प्रश्नों पर अब नए और मजबूत विधिक आधार उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक एकजुट होकर डॉ. राहुल राज का समर्थन करेंगे तथा वरीय अधिवक्ताओं के माध्यम से निःशुल्क कानूनी लड़ाई लड़ने का प्रयास करेंगे। शिक्षक नेता ब्रजकिशोर ने कहा कि पहली बार कोई ऐसा प्रत्याशी सामने आया है जो विद्यालय स्तर तक पहुंचकर शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहा है। उपस्थित शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राहुल राज उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष षष्ठी कार्यक्रम के अंत में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, समान वेतन, बेहतर सेवा शर्तों एवं सुरक्षित भविष्य के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक नेता नवनीत मिश्रा, ब्रज किशोर, योगेश चंद्र श्रीवास्तव, गोपाल जी, मनोज कुमार गिरी, चण्डी चरण प्रसाद, मो. वसीम, सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra/Gopalganj: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने विभिन्न विद्यालयों का व्यापक दौरा कर शिक्षकों एवं प्राचार्यों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं, सेवा शर्तों, वेतन विसंगतियों तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र एवं स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रत्येक न्यायसंगत लड़ाई में वे सड़क से सदन और आवश्यकता पड़ने पर सदन से न्यायालय तक उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार से सटे उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के शिक्षकों का वेतन आज बिहार के शिक्षकों की तुलना में अधिक है, जबकि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के शिक्षक बिहार को आदर्श मानते थे। उन्होंने इसे चिंताजनक स्थिति बताते हुए इसके कारणों पर गंभीर मंथन की आवश्यकता बताई।
डॉ. राहुल राज ने कहा कि वर्ष 1980 में शिक्षकों का सरकारीकरण हुआ था, जबकि वर्ष 2006 में नियोजन व्यवस्था लागू की गई। उन्होंने प्रश्न उठाया कि उस समय शिक्षकों के हितों की प्रभावी पैरवी क्यों नहीं की गई और ऐसा व्यापक आंदोलन क्यों नहीं खड़ा हो सका जिससे शिक्षकों के अधिकार सुरक्षित रह पाते। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में शिक्षक संगठनों के सशक्त संघर्ष के कारण सरकारों को शिक्षकों के पक्ष में निर्णय लेने पड़े हैं।
विज्ञापन
शिक्षक नेता नवनीत मिश्रा ने कहा कि पहले की तरह आज भी कुछ लोग बड़े-बड़े वादे कर शिक्षकों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को यह अवश्य पूछना चाहिए कि नियोजन व्यवस्था लागू होने के समय उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कौन सामने आया था। उन्होंने दावा किया कि डॉ. राहुल राज बिना किसी पद पर रहते हुए भी सड़क से लेकर न्यायालय तक शिक्षकों के साथ खड़े रहे हैं।
वहीं, योगेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त किया है। इससे जुड़े कानूनी प्रश्नों पर अब नए और मजबूत विधिक आधार उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक एकजुट होकर डॉ. राहुल राज का समर्थन करेंगे तथा वरीय अधिवक्ताओं के माध्यम से निःशुल्क कानूनी लड़ाई लड़ने का प्रयास करेंगे।
शिक्षक नेता ब्रजकिशोर ने कहा कि पहली बार कोई ऐसा प्रत्याशी सामने आया है जो विद्यालय स्तर तक पहुंचकर शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहा है। उपस्थित शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राहुल राज उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, समान वेतन, बेहतर सेवा शर्तों एवं सुरक्षित भविष्य के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षक नेता नवनीत मिश्रा, ब्रज किशोर, योगेश चंद्र श्रीवास्तव, गोपाल जी, मनोज कुमार गिरी, चण्डी चरण प्रसाद, मो. वसीम, सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ