Breaking News

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 86.16 अंक उछला

CT DESK
1 Min Read

नई दिल्‍ली, 24 नवंबर (हि.स)। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी जारी है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 86.16 अंक यानी 0.10 फीसदी उछलकर 85,318.08 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 28.00 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 26,096.15 पर कारोबार कर रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शेयर बाजार में आज आईटी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं एनर्जी और ऑटो शेयर्स में गिरावट है। आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेज खरीदारी से बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती मिली है, जिससे शुरुआती कारोबार में सूचकांकों ने बढ़त दर्ज की। इसके विपरीत ऑटो सेक्टर के शेयर दबाव में रहे और लाल निशान में खुले, जिससे सेक्टर-वार रुझानों में स्पष्ट बंटवारा दिखा।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 400.76 अंक यानी 0.47 फीसदी लुढ़कर 85,231.92 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 124.00 अंक यानी 0.47 अंक फिसल कर 26,068.15 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें