Breaking News

बिहार में जदयू ने जारी किया नया पोस्टर “बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार”

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 16 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसा पोस्टर जारी किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जदयू के इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा है ” बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार”। कैप्शन में पार्टी ने टिप्पणी की “खुशहाल है बिहार… सुरक्षित है बिहार।”

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

खास बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय में जारी किया गया है, जब बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन और मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजग में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि जदयू दूसरे नंबर पर है, बावजूद इसके जदयू लगातार नीतीश कुमार को सुशासन का चेहरा और सर्वमान्य नेता बताती रही है। इसलिए इस पोस्टर को पार्टी का एक अप्रत्यक्ष दावा माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्टर जदयू की ओर से जनता और गठबंधन को यह संदेश देने की कोशिश है कि पार्टी नीतीश कुमार के विकल्प पर विचार करने के मूड में नहीं है। पोस्टर देखने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों और जनता के बीच यह सवाल भी उठने लगा कि क्या इसके माध्यम से जदयू यह संकेत दे रही है कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालेंगे?

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से अबतक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द होने वाली है, जिसमें नेतृत्व पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, लेकिन जदयू के इस पोस्टर ने औपचारिक निर्णय से पहले ही चर्चाओं का दरवाज़ा खोल दिया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें