⚡
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर आज जलेगा दीप, सीआरपीएफ तैनात

4 Min Read

मदुरै (तमिलनाडु), 28 नवंबर (हि.स.)। तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उच्चतम न्यायालय के सख्त अंतरिम आदेश के बाद शनिवार को पहाड़ी की चोटी पर स्थित विवादित दीप स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाया जाना है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे पहाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती कर दी गई है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने कार्तिगई दीपम उत्सव के अवसर पर तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीप स्तंभ पर दीप जलाने का अंतरिम निर्देश दिया था। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने भी इस आदेश का पालन करने को कहा था।

हालांकि, 24 नवंबर को परंपरागत रूप से उचिपिल्लैयार मंदिर के पास स्थित स्तंभ पर ही दीप जलाया गया। पहाड़ी की चोटी पर स्थित विवादित दीप स्तंभ पर दीप नहीं जलाया गया। इसके बाद मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा ने उच्चतम न्यायालय में 17 पन्नों की रिपोर्ट दाखिल कर अपनी ओर से माफी मांगी।

DOON
विज्ञापन

इस मामले में 27 नवंबर को उच्चतम न्यायालय में दोबारा सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर की ओर से दलील दी गई कि दीप जलाना उनका काम नहीं है। इस पर अदालत ने नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि 28 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीप स्तंभ पर अनिवार्य रूप से दीप जलाया जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अदालत ने श्रद्धालुओं को भी पहाड़ी की चोटी पर दीप जलाने की अनुमति दी। साथ ही, सीआरपीएफ को तत्काल पहाड़ी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी, मदुरै जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक समेत कुल 13 लोगों को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है। मुख्य सचिव को विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, मंदिर के न्यासी बोर्ड को भंग करने और मंदिर का प्रशासन सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एस. वैद्यनाथन और पार्थिबन को सौंपने का आदेश भी दिया गया है।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पहाड़ी पर स्थित सिकंदर दरगाह की सुरक्षा में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। मंदिर और दरगाह के क्षेत्रों को अलग-अलग रखने के लिए बाड़ लगाने की अनुमति भी दी गई है।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीआरपीएफ की 15वीं बटालियन के 130 जवान कमांडेंट सुनील कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार रात कोयंबटूर से मदुरै पहुंचे। उन्हें तनक्कनकुलम रोड स्थित एक विवाह भवन में ठहराया गया है।

इसके बाद 40 अतिरिक्त जवान भी तिरुप्परंकुंद्रम पहुंच गए। इस तरह कुल 170 जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों और महिला अधिकारियों की टीम भी तैनात की गई है। इसके अलावा चेन्नई और बेंगलुरु सहित अन्य स्थानों से अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल बुलाए जा रहे हैं।

मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र, विवादित दीप स्तंभ और सिकंदर दरगाह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। पूरे इलाके में केंद्रीय बलों की मौजूदगी के कारण हलचल बढ़ गई है। इस पर पूरे इलाके के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕