⚡
Breaking News

राजेंद्र कॉलेज में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का हुआ सामूहिक पाठ

2 Min Read

Chhapra: राजेंद्र कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के साथ हुई, जिसके पश्चात संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल अपने अधिकारों के प्रति ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के प्रति अपने मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति भी सदैव जागरूक रहें।

DOON
विज्ञापन

परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने युवाओं को संवैधानिक मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बैठियार सिंह साहू के साथ डॉ. इकबाल जफर अंसारी, डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. तनु गुप्ता, प्रो. पूनम और प्रो. अशोक कुमार सिन्हा, प्रो. आलोक वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एन. एस. एस. के पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह, डॉ. देवेश रंजन, डॉ. कन्हैया प्रसाद का विशेष सहयोग रहा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. ऐमान रेयाज़, डॉ. अल्लाउद्दीन खान, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. ज़िवाकर हैदर, डॉ. प्रत्यूष सिंह, डॉ. भावेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕