⚡
Breaking News

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने साथ समापन

3 Min Read

पटना, 16 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर पटना से लेकर भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गयाजी और दरभंगा तक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। चार दिवसीय इस महाअनुष्ठान के चौथे दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

आज चौथे दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। राजधानी पटना समेत तमाम छठ घाटों पर लाखों की संख्या में छठ व्रतियों ने छठ पूजा की और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह जिले मुंगेर के तारापुर स्थित पैतृक गांव लखनपुर में सोमवार सुबह परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

DOON
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार देर रात पटना से सड़क मार्ग के जरिए लखनपुर पहुंचे थे। गांव के लोगों में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ लखनपुर उत्तर टोला स्थित छठ घाट पर पहुंचकर व्रतियों के साथ मिलकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। महापर्व की इस पावन बेला पर पूरा वातावरण छठ के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने घाट पर मौजूद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के रणगांव में करीब सभी छठ घाटों का भ्रमण किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपने पटना स्थित आवास पर छठ पूजा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर और छठी मैया को नमन करता हूं। उन्हीं के आशीर्वाद से हम चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाए हैं, जिसमें कठोर अनुशासन और शारीरिक कष्ट सहने पड़ते हैं। मैं अपने देश और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं कि छठी मैया की कृपा हम सभी पर बनी रहे, ताकि हम हर साल इसी ऊर्जा और शक्ति के साथ इस महान पर्व को मना सकें।

उन्होंने कहा कि आज बिहार से जो संदेश स्वच्छता, पवित्रता, शुचिता और अनुशासन का संदेश निकल रहा है, वह पूरे देश और दुनिया तक पहुंच रहा है। बिहार का यह महान पर्व दुनिया के सामने राज्य की परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित कर रहा है। छठी मैया की जय हो; बिहार की संस्कृति की जय हो।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕