⚡
Breaking News

#Chhath | छठ पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण

2 Min Read

Chhapra: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छपरा जंक्शन पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवम वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने संयुक्त रूप से छपरा जंक्शन का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यात्रियों के ठहरने एवं प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी यात्रा संबंधी अनुभवों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

j alankar
विज्ञापन

समन्वय के साथ काम करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित की जाएं। यात्रियों की आवाजाही सुगम रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करने तथा प्रतीक्षारत यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕