⚡
Breaking News

राज्यपाल ने बनियापुर में खेल सम्मान भवन का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतिभा विकास का अवसर

5 Min Read

Chhapra: सारण जिले के बनियापुर में नवनिर्मित खेल सम्मान भवन का लोकार्पण राज्यपाल, बिहार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन द्वारा शुक्रवार को किया गया। इस खेल सम्मान भवन का निर्माण सेल (SAIL), बनियापुर द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत कराया गया है। यह पहल क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

SHAILFORD
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात माननीय राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत राज्यपाल द्वारा रिमोट का बटन दबाकर खेल सम्मान भवन, बनियापुर का विधिवत लोकार्पण किया गया।

j alankar
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनियापुर के विधायक केदारनाथ प्रसाद सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में बनियापुर की धरती को गौरवान्वित एवं धन्य बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बिहार के माननीय राज्यपाल का बनियापुर की धरती पर आगमन हुआ है, जो इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर है।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राज्यपाल के आगमन एवं खेल सम्मान भवन के लोकार्पण के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बिहार की खेल मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी श्रेयसी सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सारण जिले में खेल सुविधाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री का वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन का सपना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में बिहार एवं विशेषकर सारण के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में खेल सुविधाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल सम्मान भवन के लोकार्पण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त करने, बेहतर कोचिंग एवं खेल संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा। यह भवन खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी संभावनाएं साकार होंगी। उन्होंने इसे सारण जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने अपने संबोधन में आजादी के बाद पहली बार सारण की धरती पर राज्यपाल के आगमन के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने इस अवसर के लिए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बिहार में खेल मंत्री के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी श्रेयसी सिंह के नेतृत्व को राज्य के लिए शुभ अवसर बताया।

राज्यपाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि समाज के विकास, सामाजिक सद्भाव एवं सकारात्मक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है। खेल व्यक्ति के भीतर ऊर्जा का संचार करता है, उसे जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने तथा उद्देश्यपूर्ण तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। खेल के प्रति समर्पण एवं अनुशासन व्यक्ति के व्यक्तित्व का सकारात्मक विकास सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास भी करता है।

उन्होंने खेल सम्मान भवन बनियापुर के निर्माण को स्थानीय सांसद एवं विधायक की सक्रिय पहल एवं प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह भवन क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा तथा सारण जिले को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उ

खेल सम्मान भवन का लोकार्पण बनियापुर सहित पूरे सारण जिले के लिए खेल अधोसंरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सेल (SAIL) द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत निर्मित यह भवन स्थानीय एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच, प्रशिक्षण और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕