⚡
Breaking News

मां लक्ष्मी की कृपा इन राशि पर बनेगी, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल

5 Min Read

आज तारीख है 06 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक और कैसा होगा आपका लकी रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल।

SHAILFORD
विज्ञापन

आज का मेष राशिफल

भूमि, भवन और वाहन आदि से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. पुरानी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे. घर की अपेक्षा बाहरी लोग अधिक मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्वों में वृद्धि होगी. धर्म-कर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बनी रहेगी. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

j alankar
विज्ञापन

आज का वृषभ राशिफल

कठिन परिश्रम और प्रयास से नौकरी व व्यवसाय में आ रही उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग और साथ प्राप्त होगा.
आज का मिथुन राशिफल

DOON
विज्ञापन

परिस्थितियों में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन आप अपनी चतुराई और सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों की अध्ययन और अध्यवसाय में रुचि बढ़ेगी. व्यवसाय में लाभ होगा.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आज का कर्क राशिफल

लॉटरी, जुआ और सट्टे में पैसा लगाने से बचें. व्यस्तता अधिक रहेगी और बाहरी यात्रा के योग बनेंगे. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. संपत्ति से संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. आय कम रहेगी, जिसके कारण बचत में कमी आएगी और मन उदास रह सकता है.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आज का सिंह राशिफल

वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. इस समय आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना है.

आज का कन्या राशिफल

आय कम रहेगी, लेकिन खर्च आशा से अधिक हो सकता है. मन में बेचैनी बनी रहेगी. अपनी वाणी और गुस्से को नियंत्रित रखें. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में प्रयास और परिश्रम से सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. मनचाहे शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने का अवसर प्राप्त होगा.

आज का तुला राशिफल

महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय अनुकूल है और प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी. नए कार्य की योजना बनेगी. घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है. विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ और धार्मिक कार्य होंगे. स्वजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

आज का वृश्चिक राशिफल

उद्योग-धंधे में कुछ परेशानी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक परेशानी भी बनी रहेगी. परिवार में खुशी का कोई अवसर आएगा. रिश्तेदारों और मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाह आदि शुभ कार्य संपन्न होंगे. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा.

आज का धनु राशिफल

भाग्योदय के अवसर मिलेंगे और मन प्रसन्न रहेगा. परिश्रम और प्रयास से आय में आशा के अनुरूप वृद्धि होगी. शुभ कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी. नए-नए लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी. अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

आज का मकर राशिफल

बकाया रकम की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे, उसके पूरा होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी.

आज का कुंभ राशिफल

संतान आज्ञाकारी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आप व्यस्त रहेंगे तथा लंबित कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे. परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जाएंगी. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

आज का मीन राशिफल

समय कुछ कष्टकारी रह सकता है. बिना पढ़े किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें. किसी पर अत्यधिक विश्वास करना घातक हो सकता है. विरोधी और शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिंतित रह सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕