⚡
Breaking News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान केंद्रों पर पहुंचे निर्वाचन कर्मी, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

1 Min Read

Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सभी मतदान कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों एवं प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंच चुके हैं।

j alankar
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों के अनुरूप आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

DOON
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के साथ ही मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार निगरानी बनाए रखेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕