⚡
Breaking News

रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का दीपावली बोनस

3 Min Read

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के 11.40 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दी है। इस पर करीब 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को मंजूरी दी गयी है। इससे करीब 11.40 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, “यह मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दीपावली का उपहार है, जो दिन-रात काम करते हैं। जब हम त्योहार मनाते हैं, तब वे मैदान में, पटरियों पर, रेल इंजनों के भीतर और कार्यशालाओं में दिन-रात काम करते हैं। ऐसे सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए यह दीपावली का उपहार करीब 2,009 करोड़ रुपये का बोनस है।”

j alankar
विज्ञापन

वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक रेलवे में करीब 5.5 लाख लोगों की भर्ती की गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे में 1.65 लाख रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है और परीक्षाएं चल रही हैं। हाल में करीब 37 हजार लोगों को स्थायी रोजगार दिया गया है। मंत्री ने कहा, “व्यावहारिक रूप से रेलवे के कुल 12 लाख कर्मचारियों में से करीब आधे की भर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में हुई है।”

DOON
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा के आसपास उत्पादकता आधारित बोनस दिया जाता है। इस बार पात्र कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। प्रति पात्र कर्मचारी बोनस की अधिकतम राशि 17,951 रुपये निर्धारित की गई है। इस बोनस से ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारियों और अन्य समूह ‘सी’ कर्मचारियों को लाभ होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस दौरान रेलवे से करीब 741 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। सरकार के अनुसार कर्मचारियों के योगदान ने रेलवे के परिचालन और माल एवं यात्री परिवहन के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕