⚡
Breaking News

उत्तर प्रदेश कैबिनेट का फैसला : प्रधानमंत्री मोदी के नाम से जाना जाएगा जेवर एयरपोर्ट

2 Min Read
Oplus_16908288

लखनऊ, 09 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें जेवर एयपोर्ट का नाम बदलने के फैसले को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

लोक भवन में आज आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यों का हार्दिक अभिनंदन करती है। वे उत्तर प्रदेश से ही जनप्रतिनिधि होकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बेहद आत्मीय है। काशी और मां गंगा से आरंभ हुआ आत्मीय सम्बंध समय के साथ निरंतर गहरा हुआ और आज राज्य के सर्वांगीण कायाकल्प का आधार बना है। केंद्र और राज्य के साझा संकल्प और टीम इंडिया भावना के साथ उत्तर प्रदेश अभूतपूर्व प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

DOON
विज्ञापन

कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों हेतु मॉडल भवन विनियम, 2026 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में प्रस्ताव पास हुए है। इनके अलावा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान क्रय नीति का निर्धारण, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना-2026, उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मिशन की स्थापना, जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर संत रविदासनगर भदोही सहित “उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026” लागू किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव पास हुए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕