⚡
Breaking News

कूनो में पांच शावकों का जन्म प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक पलः भूपेंद्र यादव

2 Min Read

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय धरती पर जन्मी मादा चीता केजेपी२१ के पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देने पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक खुशी का क्षण बताया।

SHAILFORD
विज्ञापन

केजेपी२१ की उम्र 32 महीने है और वह भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने देश में शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मुखी और केजीपी12 भारत में जन्म लेने के बाद मां बन चुकी हैं। पांच नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिसमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं।

भूपेंद्र यादव ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा कि इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वनकर्मियों, फील्ड स्टाफ, प्रबंधन टीम और सभी सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने इन लोगों के समर्पण, प्रतिबद्धता और लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

DOON
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय धरती पर चीतों की एक और पीढ़ी का जन्म भारत में चीता पुनर्स्थापना की यात्रा में नया अध्याय है। कूनो में लगातार हो रहे जन्मों को प्रोजेक्ट चीता के तहत संरक्षण और पुनर्वास के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इन पांच शावकों का जन्म इसलिए भी खास है क्योंकि इनका पिता बोत्सवाना से लाया गया नर चीता है। ऐसे में इनके जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना की चीता वंशावली की शुरुआत हुई है। इससे देश में बढ़ रही चीता आबादी में एक नई आनुवंशिक वंशावली जुड़ी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕