Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलवरिया का संयुक्त निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा आमजन की सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
















