Breaking News

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक

2 Min Read

Chhapra: जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री सारण जिला बिजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक में उठाए गए बिंदुओं के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई तथा सभी सदस्यों से फीडबैक लिया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर निगम छपरा क्षेत्र में कचरे के डोर-टू-डोर उठाव को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की प्रभावी व्यवस्था करने तथा हथुआ मार्केट के अंदर एवं बाहर सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग सदस्यों द्वारा उठाई गई।

डबल डेकर निर्माण कार्य के कारण गलियों से हो रहे आवागमन को देखते हुए मुख्य मार्ग से जुड़ी गलियों के संपर्क बिंदुओं को सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं एक सदस्य द्वारा साहेबगंज से मौना चौक-साढ़ा ढाला तक सड़क के पुनर्निर्माण की मांग रखी गई।

DOON
विज्ञापन

बैठक में कोपा में ट्रॉमा सेंटर निर्माण, रिविलगंज स्थित महर्षि दधीचि आश्रम के विकास तथा अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे भी विभिन्न सदस्यों द्वारा उठाए गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं के कार्यान्वयन को लेकर जिलाधिकारी को आवश्यक एवं विधिवत पहल करने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें