⚡
Breaking News

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक छोटी कुमारी ने की पूजा-अर्चना

2 Min Read

Chhapra: नारायण पैलेस, दालदली बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में विधि-विधान के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर छपरा विधायक छोटी कुमारी ने पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति देकर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद आरती कर कथा का विधिवत समापन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संस्कार मजबूत होते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि छपरा क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। युवाओं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में भी इन आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

DOON
विज्ञापन

कथा के समापन के बाद दोपहर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, 19 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 3:15 बजे से 6:15 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचिका अंजू देवी जी, श्री धाम वृंदावन ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। समापन अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕