Breaking News

एनआइए की कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, सात ठिकानों पर तलाशी

2 Min Read

श्रीनगर, 12 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने शनिवार को कश्मीर में सात अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई सीमा पार से जुड़ी कथित आतंकी साजिश की चल रही जांच के तहत की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, एनआइए की टीमों ने कुलगाम में दो, बांदीपोरा में तीन और सोपोर में दो स्थानों पर तलाशी ली। अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने एनआइए की टीमों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। जांच में पाकिस्तान स्थित कथित आतंकी हैंडलर्स और स्थानीय ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इन लोगों पर कथित तौर पर सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का शक है।

जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्थानीय स्तर पर आतंकियों को किस तरह की मदद उपलब्ध कराई गई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है।

DOON
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि यह मामला मूल रूप से श्रीनगर के जकूरा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 0024/2026 से शुरू हुआ था। बाद में एनआइए ने मामले को अपने स्तर पर फिर से दर्ज करते हुए इसे आरसी -02/2026/एनआईए/जम्मू के रूप में दर्ज किया। मामले में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 23, शस्त्र अधिनियम, 1959 की धाराओं 7 और 25 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

फिलहाल, तलाशी अभियान के दौरान क्या-क्या सामान या दस्तावेज बरामद किए गए, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी और संभावित बरामदगी से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें