Breaking News

Gorakhpur Airport सुरक्षा में तैनात पूर्व लांस नायक ने गोली मारकर की खुदकुशी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Gorakhpur। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार तड़के ड्यूटी पर तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) के एक सुरक्षा कर्मी ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

SHARDA
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी ने अपनी एके-103 रायफल से खुद को गोली मार ली

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने बताया कि मूलरूप से बिहार राज्य के छपरा जिले अंतर्गत मतेर थाना क्षेत्र के अंकोल गांव के निवासी जितेन्द्र सिंह (49) भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लांस नायक थे। इन दिनों वह गोरखपुर एयरपोर्ट में डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) की ओर से सुरक्षा में तैनात थे और यहां झरना टोला क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। आज करीब चार बजे एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अचानक सुरक्षा कर्मी जितेन्द्र ने अपनी एके-103 रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही पास में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मेडिकल टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक जवान की मृत्यु हो चुकी थी। इस सूचना पर एम्स थाना मौके पर पहुंचा और मृतक सुरक्षा कर्मी के शव को कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उनकी खुदकुशी को लेकर सभी हैरान हैं

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पूछताछ में सहकर्मियों ने बताया कि अनुसार, मृतक सुरक्षा जितेन्द्र सिंह बेहद शांत स्वभाव, अनुशासित जीवनशैली और ईमानदार कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी खुदकुशी को लेकर सभी हैरान हैं। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव को खुदकुशी का कारण माना जा रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें