Breaking News

दाउदपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

1 Min Read

सारण, 14 मई (हि.स.)। दाउदपुर छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला सोनिया पुल के समीप सुबह करीब पांच बजे की है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक ऑटो छपरा से एकमा की ओर जा रहा था, तभी सीवान की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा भेजा। अस्पताल ले जाने के क्रम में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

DOON
विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। ऑटो में वाद्य यंत्र मिलने से आशंका जताई जा रही है कि पीड़ित कलाकार थे। पुलिस ने ट्रक और ऑटो को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें