Breaking News

Bank employees’ strike | बैंक कर्मियों की हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग

1 Min Read

Chhapra: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया, छपरा शाखा के मुख्य प्रबंधन अमित ओझा ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के लिए समान पीएलआई लागू करने, लंबित मुद्दों का समाधान करने, बैंकों को मजबूत करने तथा कर्मचारियों के सम्मान से जुड़ी मांगों को लेकर बैंक कर्मी आंदोलनरत हैं।

प्रबंधक कुमार आशीष ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और इंश्योरेंस सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू है। ऐसे में बैंक कर्मी भी बैंकों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर में बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें