Breaking News

Horoscope राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

7 Min Read

आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 दिन बुधवार। आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर आज का दैनिक राशिफल लेकर हम आपके बीच उपस्थित हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है और क्या है आपका शुभ अंक एवं शुभ रंग।

आज का राशिफल

DOON
विज्ञापन

मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

यात्रा मनोरंजक रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचें, अन्यथा स्थिति गंभीर रूप ले सकती है, जिसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

लकी नंबर: 3
लकी कलर: गुलाबी

वृषभ 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यात्रा, नौकरी और निवेश लाभदायक रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा और प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है। नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन उसके अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हाथ लग सकती है। घर में संतुलन बना रहेगा।

लकी नंबर: 1
लकी कलर: भूरा

मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा, हालांकि चिंता बनी रह सकती है। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करते हुए भी लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। कोई काम जो इतने दिनों से अटका हुआ था या पूरा नहीं हो पा रहा था, उसका आज समाधान मिल जाएगा या वह समाप्त हो जाएगा। मन शांत रहेगा।

लकी नंबर: 8
लकी कलर: ग्रे

कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के विशेष योग हैं। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा और आप इसके लिए तैयारी भी शुरू कर सकते हैं। घर में सभी लोग आपको लेकर आशान्वित रहेंगे।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: महरून

सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा और प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। किसी बात से निराश होना पड़ सकता है और आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: आसमानी

कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

प्रसन्नता बनी रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल करने में सहायक रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। घर और बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। बीकॉम की पढ़ाई कर रहे छात्रों पर आज काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी का मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आगे चलकर बहुत काम आएगा।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: संतरी

तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राहु की दृष्टि आज दोपहर के बाद आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी। परिवार में कोई न कोई परेशानी आती रह सकती है। ऐसे में आपका ध्यान भी एक जगह नहीं टिकेगा।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा

वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता और धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन फालतू खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और आपके अनुसार परिवर्तन देखने को मिलेगा। मन शांत रहेगा और शाम के समय दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान भी बना सकते हैं।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: श्वेत

धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएँ। प्रसन्नता बनी रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊँचा करेगी। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे और किसी मामले में उनकी सहायता आपके बहुत काम आएगी। पुराने किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है तो वह भी सुलझ सकता है।

लकी नंबर: 9
लकी कलर: स्लेटी

मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

पुराने मित्रों और संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप डरेंगे नहीं। शाम होते-होते पुनः सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: केसरी

कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएँगे। दौड़-धूप अधिक रहेगी। कोई बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ असामान्य रह सकता है। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है और आपका कोई काम करने का मन नहीं करेगा।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: नीला

मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कुछ अच्छी चीजें होंगी तो कुछ बुरी बातों से भी दो-चार होना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: पीला

आपका दिन मंगलमय हो।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें