Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से जदयू कार्यकर्ताओं आक्रोश, ललन सिंह-संजय झा पर लगाया साजिश का आरोप

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार दोपहर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया । जिसके बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री आवास से लेकर पार्टी कार्यालय तक जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

SHARDA
विज्ञापन

जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित जदयू कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कार्यालय में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की। ये कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इनका गुस्सा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी सरीखे नेताओं पर ज्यादा रहा।

कार्यकर्ता लगातार ‘ललन सिंह मुर्दाबाद, संजय झा मुर्दाबाद, विजय चौधरी मुर्दाबाद, अशोक चौधरी मुर्दाबाद, संजय गांधी मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि ये तमाम नेता भाजपा के साथ मिलकर पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जदयू कार्यकर्ताओं की नाराजगी का आलम ये रहा कि कार्यालय में मौजूद विधान पार्षद सदस्य संजय गांधी के साथ धक्का-मुक्की भी की। कार्यकर्ताओं ने उनको बाहर जाने से रोक दिया और लगातार उनके खिलाफ नारेबाजी करते रहे। काफी मशक्कत के बाद वह मेन गेट से बाहर निकल पाए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान जदयूू कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को पार्टी में वापस लाने की मांग भी उठाई ।जदयू कार्यालय में कार्यकर्ता लगातार आरसीपी सिंह को वापस लाओ की नारे लगते रहे ।

जदयू नेता वरुण कुमार ने कहा कि जदयू के अधिकांश कार्यकर्ता चाहते हैं कि आरसीपी सिंह की पार्टी में वापसी हो। इससे कार्यकर्ताओं के बीच जो उदासीनता और मायूसी का माहौल बना हुआ है, वह खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘आज की घटनाओं को बिहार की राजनीति में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

कार्यकर्ता प्रिंस कुमार ने भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘पहले आरसीपी सिंह को लेकर कई तरह की बातें कही जाती थीं और उन्हें भाजपा का एजेंट बताया जाता था। आज लोगों को समझ में आ गया कि असली एजेंट कौन है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें