Breaking News

बच्चू पाण्डेय जयंती: कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बच्चू पाण्डेय जयंती समारोह का आयोजन रविवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने किया। समारोह की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा वर्मा ने की।

SHAILFORD
विज्ञापन

समारोह में पटना से पधारे हिंदी एवं भोजपुरी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. महामाया प्रसाद विनोद, प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा बाला, वरिष्ठ अधिवक्ता मंजूर अहमद तथा भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा बिहार, डॉ. राम दयाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बच्चू पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

VIPS
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गायक उदय नारायण सिंह द्वारा बच्चू पाण्डेय के गीत को स्वर देकर की गई। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें शहर सहित बाहर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को आनंदित किया। कवि सम्मेलन में रिपुंजय निशांत, दक्ष निरंजन शम्भू, भगवती प्रसाद द्विवेदी, निर्भय नीर, सुरेश कुमार चौबे, डॉ. राम दयाल शर्मा, डॉ. सारंगधर, डॉ. सुरेश मिश्र, मोहित सिंह, शिशिर कुमार, शकील अनवर, डॉ. राजू श्रीवास्तव, रविभूषण हंसमुख, दिलीप कुमार शर्मा, राकेश कुमार विद्यार्थी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि एवं शायर दक्ष निरंजन शम्भू ने किया। स्वागत भाषण ज्योतिष पाण्डेय ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रिपुंजय निशांत ने किया। समारोह में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें