Breaking News

Chhapra | प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 4 प्राथमिकी दर्ज, 56 गिरफ्तार, 186 नामजद व 2500 अज्ञात आरोपित: सारण पुलिस

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा शहर में 25 जुलाई 2026 को आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई विधि-व्यवस्था संबंधी घटनाओं के मामले में सारण पुलिस ने अब तक चार प्राथमिकी दर्ज की हैं। इन मामलों में 186 नामजद एवं लगभग 2500 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार मामले में अब तक 196 व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई। उपलब्ध साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के आधार पर 56 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, शेष 140 व्यक्तियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उन्हें बंधपत्र पर मुक्त कर दिया गया।

RC Jewellers
विज्ञापन

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध केवल संदेह, अफवाह, सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री अथवा किसी के कथन मात्र के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रत्येक कार्रवाई उपलब्ध वीडियो फुटेज, डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य विधिसम्मत प्रमाणों के सम्यक परीक्षण के आधार पर की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिन व्यक्तियों की हिंसात्मक, उपद्रवी अथवा अन्य विधि-विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होंगे, उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन व्यक्तियों के विरुद्ध ऐसे साक्ष्य उपलब्ध नहीं होंगे, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सारण पुलिस ने शांतिपूर्ण एवं कानून का पालन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम में नहीं आने की अपील की है। साथ ही आमजन से अनुरोध किया है कि वे किसी भी भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें