Breaking News

जनगणना-2027: तैयारियां तेज, सारण में 22 जुलाई से छह दिवसीय प्रशिक्षण

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण के सफल और त्रुटिरहित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के निर्माण के लिए चार्ज अधिकारी और क्षेत्रीय पदाधिकारियों का छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू होगा. इस संबंध में जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी के स्तर पर जारी आदेश के अनुसार, जिले में क्षेत्रीय अधिकारी के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.

SHAILFORD
विज्ञापन

छ्ह दिन में ट्रेंड होंगे 622 क्षेत्रीय अधिकारी

RC Jewellers
विज्ञापन

जारी निर्देश के मुताबिक यह प्रशिक्षण दो बैच में संपन्न होगा. प्रशिक्षण के लिए दो प्रमुख केंद्र निर्धारित किए गए हैं. जिनमें जिला अतिथिगृह (सर्किट हाउस) के सभागार एवं मीटिंग हॉल शामिल हैं. प्रत्येक केंद्र पर अलग-अलग बैच में कुल 622 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा. इस दौरान मास्टर ट्रेनर के रूप में जनगणना निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त जिला नोडल अदिति आनंद, आयुषी सिंह एवं प्रशिक्षक लक्ष्मी मिश्रा व शंकर शरण श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे. जो जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की बारीकियों, इसके तकनीकी पहलुओं और जमीनी स्तर पर आंकड़ों के संकलन के कड़े नियमों को गहराई से समझाएंगे.

बनाए गए प्रभारी व नोडल पदाधिकारी

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. एडीएम मुकेश कुमार को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि डीआईओ सह अपर जिला जनगणना अधिकारी एवं डीसीएलआर सह एसएलएमटी आलोक राज को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इनके साथ सहयोगी कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. जो प्रशिक्षण के सुचारु संचालन में सहयोग करेंगे.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र पर समुचित व्यवस्था का निदेश

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्धकराने के निर्देश दिए हैं. इसमें पेयजल, भोजन, स्टेशनरी, प्रोजेक्टर, वाई-फाई, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था शामिल है. साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक फ्लेक्स, साइनज और प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है कि आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाए. इसके अलावा नगर निगम को साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षण केंद्रों पर एम्बुलेंस और चिकित्सा दल की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

त्रुटि या शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का अनुश्रवण जिलाधिकारी स्वयं करेंगे. उन्होंने चार्ज अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने निर्धारित तिथियों को ससमय उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि जनगणना एक बेहद संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व का कार्य है. इसलिए डाटा संकलन में किसी भी स्तर पर त्रुटि या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें