Breaking News

सेहत को लेकर उठे सवालों के बीच सलमान खान का जवाब

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर उठ रही अटकलों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के एक कार्यक्रम में उनकी बदली हुई तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंता जता रहे थे। अब सलमान ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर कर अपने अंदाज में इन चर्चाओं का जवाब दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सलमान ने अपने फार्महाउस पर खिंचवाई गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काले और सफेद परिधान, काउबॉय हैट और बेरेट कैप में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” अभिनेता का यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और कई लोग इसे उनकी सेहत को लेकर फैल रही अटकलों पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।

RC Jewellers
विज्ञापन

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर सलमान की तबीयत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया था कि वह फिर से ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, हालांकि अभिनेता या उनकी टीम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। काम की बात करें तो सलमान इन दिनों निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस की फिल्म ‘एसवीसी63’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ भी चर्चा में बनी हुई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें